प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में पाठयक्रम एवं शिक्षण विधियों का अध्ययन
Abstract
प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा मानव सभ्यता की प्राचीनतम और समृद्धतम विरासतों में से एक है। यह एक ऐसी दृष्टि है जो जीवन के भौतिक, मानसिक, आध्यात्मिक पहलुओं के साथ साथ जीवन के विभिन्न आयामों को भी समग्रता से छूती है। वैदिक काल से लेकर आधुनिक युग तक इसने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। भारतीय ज्ञान परंपरा में दार्शनिक, वैज्ञानिक, कलात्मक और आध्यात्मिक धाराएँ शामिल थी। छात्र भौतिक,अध्यात्मिक एवं मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत हो जाते थे। इसकी मूल आत्मा केवल जानकारी देना नहीं, अपितु चरित्र निर्माण, आत्मबोध, धर्म-नीति पालन और लोकमंगल की भावना का विकास करना था। प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया बड़ी ही अनूठी थी जिससे छात्रों का सर्वागीण विकास होता था। इसका पाठ्यक्रम आज की विशुद्ध व्यावसायिक शिक्षा से सर्वथा भिन्न था। इसमें लौकिक और पारलौकिक दोनों प्रकार की विषयवस्तु सम्मिलित थी, जिसका उद्देश्य था – मनुष्य को ज्ञान, आचरण, धर्म, नीति, तथा आत्मबोध के मार्ग पर अग्रसर करना।शिक्षा का माध्यम केवल पाठ्य विषयों तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक जीवन पद्धति थी – जिसमें शिष्य को संपूर्ण जीवन के लिए तैयार किया जाता था। इस व्यवस्था में पाठ्यक्रम (Curriculum) और शिक्षण विधियाँ (Teaching Methods) दोनों का समन्वित स्वरूप अत्यंत समृद्ध और वैज्ञानिक था।
Keywords:
प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, पाठयक्रम, शिक्षण विधिReferences
.NEP 2020
.कुमार,कृष्ण.(1999): प्राचीन भारत की शिक्षा पद्धति. श्री सरस्वती सदन.नयी दिल्ली.
मजूमदार एन. एन (1965): प्राचीन भारत में शिक्षा, कोलकाता, ओरिएंट बुक कंपनी
सलूजा चंद किरण (2023): शिक्षा प्रतिष्ठान, वेद भवन भारतीय परिपेक्ष, दिल्ली, संस्कृत संवर्धन
गुरु दत्त (2013): हमारी सांस्कृतिक धरोहर, नई दिल्ली, हिंदी साहित्य सदन
भागवत मोहन (2021): यशस्वी भारत, नई दिल्ली, प्रभात प्रकाशन
शर्मा निशानंद (1988): भारतीय वांग्मय में शिक्षा के वैशाली, प्राकृत, जैनशास्त्र और अहिंसा शोध संस्थानम
मुखर्जी आर. के. (1960): प्राचीन भारतीय शिक्षा, मुंबई, एशियन बुक कंपनी
तैत्तिरीय संहिता, 6/3/10/50
वृहदारण्यक उपनिषद, 2/4/7-10.
विष्णुपुराण, 3/12/22.
वायुपुराण, 1/102; ब्रह्माण्डपुराण 1/1/93.
मनुस्मृति, 11/56
अष्टादशस्मृति में शंख स्मृति, 3/4।
विष्णुस्मृति, 1/22.
रामायण 1/18.
Published
Versions
- 08.07.2025 (2)
- 01.07.2025 (1)
Abstract Display: 2550
PDF Downloads: 545
PDF Downloads: 324 How to Cite
Issue
Section

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
